चतुर और स्वार्थी होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, क्रोध में बिगाड़ लेते हैं बनते हुए काम

numerology

Numerology: हर व्यक्ति ज्योतिष के हिसाब से अपने भविष्य और जीवन के बारे में कई बातों का पता लगाने की कोशिश करता है। व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर उसके बारे में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष जहां राशियों के हिसाब से चलता है तो उसी तरह से अंक ज्योतिष भी व्यक्ति के जीवन के बारे में कई बातों का खुलासा करता है।

अंक ज्योतिष पूरी तरह से अंकों पर काम करता है। यहां मुख्य रूप से 0 से 9 तक के मूलांक के हिसाब से सारी गणना की जाती है। ये मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर निकाले जाते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 22 तारीख का हुआ है तो वह मूलांक 4 का जातक कहलाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप इन दोनों को जोड़ेंगे तो उसका उत्तर 4 होगा। चलिए आज आपको मूलांक 4 के जातकों के बारे में ही बताते हैं।

मूलांक 4

जिन जातकों का जन्म महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। यह राहु ग्रह से जुड़ा हुआ अंक है, जो इन लोगों के अंदर अच्छे और बुरे दोनों तरह के गुण विकसित करता है। चलिए आपको इसी के बारे में बताते हैं।

कैसे होते है जातक

  • राहु से संबंधित होने के कारण मूलांक 4 के जातक हमेशा चतुर और कूटनीति के हिसाब से चलने वाले होते हैं।
  • यह लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी को मित्र कैसे बनाना है। यह दोस्ती तो जल्दी कर लेते हैं लेकिन उतनी ही तेजी से लोगों को छोड़ भी देते हैं।
  • कई बार जोश में मित्रता शुरू करने और फिर जल्द ही ठंडा पड़ जाने की इनकी आदत लोगों को परेशान भी कर देती है।
  • यह लोग अक्सर अपने स्वार्थ की बातों पर ध्यान देते हैं। जहां इन्हें अपना मतलब निकलता दिखता है, यह वहां पर मौजूद रहते हैं और कम होते ही गायब हो जाते हैं।
  • इनके सामने अगर ऐसी स्थिति आ जाए जब उन्हें तुरंत ही फैसला लेना हो तो यह डगमगा जाते हैं क्योंकि इन्हें सोच समझकर कदम आगे बढ़ाने की आदत होती है।
  • इन जातकों को बेहतरीन रहन सहन और उम्दा खानदान की आदत होती है जो इन्हें बहुत अधिक खर्चीला बना देती है।
  • कभी-कभी यह लोग उग्र हो जाते हैं, इनकी यही आदत भविष्य में इनके लिए बाधा उत्पन्न करती है।

शुभ दिन, रंग और तारीख

हर राशि और मूलांक के जातकों के लिए ग्रह नक्षत्र के हिसाब से कोई ना कोई दिन, तारीख और रंग शुभ माना जाता है। मूलांक 4 के जातकों की बात करें तो उनके लिए शनिवार, रविवार और सोमवार का दिन शुभ माना गया है। महीने की 10 और 19 तारीख उनके लिए अच्छा फल देने वाली होती है और अगर इस दिन यह कुछ काम शुरू करते हैं तो सफलता जरूर पाते हैं। नीला, खाकी और भूरा इनके लिए शुभ रंग होता है लेकिन विशेष तौर पर पीला रंग काफी ज्यादा फलदायक है। किसी अच्छे काम पर जाते समय या कोई नई शुरुआत करते समय अगर यह पीला रंग धारण करते हैं तो उन्हें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews