सही समय आने पर अमीर बन जाते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, मददगार व्यक्तित्व के होते हैं मालिक

numerology

Numerology: अंक शास्त्र ज्योतिष की एक ऐसी शाखा है, जो व्यक्ति के जीवन में बारे में कई बातों का खुलासा करती है। यहां पर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर चीज का अंदाजा अंको के आधार पर लगाया जाता है। किसी भी व्यक्ति जन्मतिथि के आधार पर मूलांक की प्राप्ति होती है। अंक शास्त्र में हर मूलांक से जुड़ी कोई ना कोई खास बात बताई गई है।

आज हम आपको जिस मूलांक के बारे में बता रहे हैं वो जातक अपने जीवन में कभी ना कभी कोई खास क्षण आने पर जरूर अमीर बनते हैं। इन लोगों को मेहनत से मिली सफलता के चलते समाज में खूब मान सम्मान भी मिलता है। चलिए आपको इन जातकों के जीवन के बारे में बताते हैं।

मूलांक 9

जिन का जन्म महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 कहलाता है। जब आप इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको इनका जोड़ 9 प्राप्त होगा यही कारण है कि यह इनका मूलांक बनता है।

ऐसा होता है व्यक्तित्व

  • मूलांक 9 के जातक अपने साहस और मेहनत के बल पर जीवन की हर परेशानी से डटकर बाहर आ जाते हैं।
  • चुनौतियां इन्हें जीवन में परेशान जरूर करती है लेकिन वह कभी भी हारते नहीं हैं और हमेशा अपने कदम आगे बढ़ाते हैं।
  • समय ऐसा आता है जब उनके पास खूब सारी धन दौलत होती है और यह ढेर सारी जमीन जायदाद के मालिक बनते हैं।
  • इनका स्वभाव काफी मददगार होता है इसलिए हाथ पैरों से हो या फिर पैसों से यह अपने आसपास के लोगों की मदद जरूर करते हैं।
  • इनके पास पैसा और धन संपत्ति खूब होती है जिसके चलते एक समय ऐसा आता है जब यह थोड़ा घमंडी भी हो जाते हैं।
  • अपने अहंकार के चलते ये कई बार अपने भाई बहनों और पार्टनर के साथ संबंधों को खराब कर लेते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews