2024 में इस भाग्यांक के जातकों को मिलेगा परफेक्ट जीवनसाथी, प्रेमियों में हो सकती है अनबन

numerology

Numerology 21 December: हर व्यक्ति के जीवन में अंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी के काम हो या फिर उसके भविष्य का आंकलन सब कुछ अंकों के हिसाब से किया जा सकता है। भविष्य की पहचान के लिए जहां राशिफल का सहारा लिया जाता है। वहीं जन्मतिथि भी इसमें गहरी भूमिका निभाती है। जन्म तिथि के जरिए मूलांक और भाग्यांक निकालकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता किया जाता है।

साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और जल्द ही 2024 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल से लोगों को कई तरह की उम्मीद होती है और वह अपनी जिंदगी में खुशियों के आगमन की राह देख रहे होते हैं। नए साल के साथ व्यक्ति काफी उम्मीदें लगा कर बैठा होता है क्योंकि उसे लगता है कि सब कुछ अच्छा हो जाएगा और सारी मुसीबतें खत्म हो जाएगी। आज हम आपके भाग्यांक के आधार पर यह बताते हैं कि साल 2024 में किन जातकों की मुलाकात अपने लाइफ पार्टनर से होगी।

भाग्यांक 1

महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का भाग्यांक एक कहलाता है। आज आपको बताते हैं कि इन लोगों का साल 2024 कैसा साबित होने वाला है।

कैसा रहेगा साल 2024

  • भाग्यांक एक के जातकों को इस साल मेहनत से मिली सफलता के साथ भाग्य का साथ भी मिलने वाला है।
  • इन लोगों के जीवन में अच्छे पार्टनर की एंट्री हो सकती है। जो उनकी जिंदगी को खुशियों से भरने का काम करेगी।
  • भाग्यांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। यही कारण है कि यह लोग हमेशा ऊर्जा से भरे हुए रहते हैं। इस साल भी इनके अंदर भरपूर ऊर्जा रहने वाली है।
  • भाग्यांक के जातकों के जीवन में लाइफ पार्टनर की तो एंट्री होगी। लेकिन जो लोग प्रेम संबंधों में है उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।।
  • जो लोग विवाहित हैं उन्हें थोड़ा संयमित रहने की जरूरत है और यह जरूरी है कि वह अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
  • जो लोग सिंगल है उनकी जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री होगी। ये एंट्री आगे चलकर विवाह में परिवर्तित हो सकती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews