लाडले बच्चों को दें ये पॉपुलर नाम, इनके अर्थ खुश कर देंगे आपका दिल

हर माता-पिता अपने बच्चों को यूनिक नाम देने की कोशिश करते हैं। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ सुंदर से नाम की लिस्ट लेकर आए हैं जो बेटे के लिए परफेक्ट रहेंगे।
Popular baby name

माता-पिता के लिए बच्चों का नामकरण करना आजकल बिल्कुल भी आसान नहीं होता। दरअसल, मॉडर्न होते जमाने में हर कोई चाहता है कि उनके बच्चे का नाम सबसे बेस्ट होना चाहिए। यही वजह है कि जब नामकरण संस्कार किया जाता है तो ऐसे नाम ढूंढे जाते हैं जिनका कोई प्यारा सा अर्थ निकलता है।

दरअसल नाम व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने का काम करता है इसलिए सभी चाहते हैं कि यह बेहतर होना चाहिए। यही वजह है कि पुराने समय में जब बड़े बूढ़े अपने बच्चों का नाम रखा करते थे तो ऐसे नाम का चुनाव करते थे। जो भगवान से जुड़े हुए होते हैं। आज हम भी आपके बच्चों के लिए कुछ खूबसूरत से नाम लेकर आए हैं।

बच्चों के पॉपुलर नाम (Popular Baby Name)

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम बहुत ही सुंदर और पॉपुलर होना चाहिए तो हम कुछ प्यार से नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। यह नाम आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इनका अर्थ उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा।

अभीर

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो नन्हे मेहमान के लिए बेस्ट रहने वाला है। पुराने समय में यह एक चरवाहे का नाम हुआ करता था। इस नाम का अर्थ निडर और बहादुर होता है।

अधव

आप में से बहुत से लोग यह प्यारा सा नाम पहली बार सुन रहे होंगे। इस नाम का अर्थ राजा और शासन होता है। यह नाम आपके बच्चों को राजाओं वाला व्यक्तित्व देने का काम करेगा।

अग्नेय

यह नाम भी आपके लाडले बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है। यह महान योद्धा कर्ण से जुड़ा हुआ नाम है। इसका अर्थ बहादुर, शक्तिशाली, और आग से पैदा होने वाला होता है।

हुमिशा

अगर आप अपनी लाडली बेटी के लिए कोई बिल्कुल हटकर नाम तलाश रहे हैं तो यह परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ देवी सरस्वती होता है। आपकी बच्ची को बुद्धिमान व्यक्तित्व देगा।

इधा

यह नाम भी लाडली बेटी के लिए अच्छा रहने वाला है। यह पृथ्वी से जुड़ा हुआ नाम है जिसका एक अर्थ धारणा भी होता है।

ईधन्त

यह प्यारा सा नाम भी लाडले बेटे को दिया जा सकता है। जो हर तरफ प्रकाश फैलाता हो उसे यही कहा जाता है। चमकदार और कमल भी इसके सुंदर अर्थ हैं।

इधिका

यह प्यारा सा नाम नन्हे मेहमान को दिया जा सकता है। यह बेटी का नाम है जिसका अर्थ पृथ्वी और देवी पार्वती होता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews