Hindi News

Rama Ekadashi 2024 पर आजमाएं तुलसी की जड़ से जुड़े उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी पर तुलसी की जड़ के उपाय करें और आर्थिक तंगी को दूर करें। जानें कैसे भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा से आर्थिक समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
Rama Ekadashi 2024 पर आजमाएं तुलसी की जड़ से जुड़े उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी

Rama Ekadashi 2024: सनातन धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है खासकर भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा के लिए इस महीने को बेहद ही खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं, जिसे देवउठनी एकादशी कहते हैं।

जबकि रमा एकादशी कृष्ण पक्ष में दशमी के अगले दिन मनाई जाती है। रमा एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

तुलसी की जड़ के उपाय

अगर आप आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो इस दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा और तुलसी की जड़ से जुड़े कुछ उपाय आप कर सकते हैं। इन उपायों से आय में वृद्धि होती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। यह उपाय बहुत सरल है, जिसमें आपको ना ज्यादा समय देने की जरूरत है, ना ही ज्यादा खर्च करने की जरूरत है, तो चलिए उपायों को समझ लेते हैं।

आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए

रमा एकादशी का दिन आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आप सुबह स्नान ध्यान कर तुलसी माता को जल या कच्चे दूध से अर्घ्य अर्पित कर सकते हैं। सच्चे मन से पूजा करने से भगवान विष्णु और माता तुलसी की कृपा प्राप्त होती है।

आशीर्वाद पाना के लिए

यदि आप तुलसी माता की कृपा और भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो रमा एकादशी के दिन पूरी श्रद्धा और विधि विधान से भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा करें। इस दिन कच्चे दूध में तुलसी के पत्ते मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु और तुलसी माता की कृपा बनी रहती है, जिससे धन संबंधी समस्याओं का निवारण होता है।

सौभाग्य में वृद्धि पाना पाने के लिए

अगर आप अपनी आए और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं तो रमा एकादशी की दिन भगवान विष्णु को श्रीफल और तुलसी की मंजरी अर्पित करना विशेष फलदायक माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने के बाद श्रीफल और तुलसी की मंजरी को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर, अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें।

तरक्की पाने के लिए

अगर आप अपने कारोबार में तरक्की और आर्थिक समृद्धि चाहते हैं तो तुलसी की जड़ को गंगाजल से शुद्ध कर उसे पीले रंग के वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान में रखें। इस उपाय से धन से जुड़ी परेशानियों का निवारण होता है और व्यापार में उन्नति के नए मार्ग खुलते हैं। इसके साथ ही तुलसी की माला से भगवान विष्णु के नाम का मंत्र जाप करना अत्यधिक लाभकारी माना जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews