Hindi News

रंग पंचमी पर बस कर लें ये 1 काम, आएगी खुशियों की बहार, बन जाएंगे सारे काम

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
Rang Panchami 2025: रंग पंचमी सिर्फ रंगों और उत्सव का ही नहीं, बल्कि शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का भी दिन होता है। इस दिन किए गए खास उपाय पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाते हैं और आपसी प्रेम बढ़ाते हैं।
रंग पंचमी पर बस कर लें ये 1 काम, आएगी खुशियों की बहार, बन जाएंगे सारे काम

कल यानी 19 मार्च को देशभर में रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन राधा कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने और कुछ विशेष उपायों को अपनाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन गुलाल रंगों से होली खेलने के साथ-साथ श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, और नकारात्मक उर्जा दूर होती है। इसी के साथ जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हो।

रंग पंचमी पर बस कर लें ये काम (Rang Panchami 2025)

कनकधारा स्तोत्र का पाठ

रंग पंचमी के दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। यह एक प्रसिद्ध स्तोत्र है, इसका पाठ करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। ऐसे स्तोत्र का पाठ करने से, मन में सुख की प्राप्ति होती है। धन और ईश्वर की प्राप्ति भी होती है।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली

रंग पंचमी के दिन, पति-पत्नी को साथ में मिलकर श्री राधा कृष्ण भगवान के चरणों में लाल वस्त्र अर्पित करते हैं, इसके अलावा लाल चंदन चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली आती है।

धन की वृद्धि के लिए

अगर आप अपने जीवन में धन की वृद्धि चाहते हैं, तो ऐसे में यह उपाय आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है। इस उपाय को करने के लिए एक कपड़ा, एक सिक्का और एक हल्दी की गाँठ लेना है। पीला रंग समृद्धि और उन्नति का प्रतीक होता है। अब इन चीज़ों को पीले कपड़े में लपेटकर एक सही स्थान पर रख दें, और आप इसे पूजास्थल या फिर तिजोरी में रख सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews