पन्ना से लेकर पुखराज जानें किस उंगली में धारण करना चाहिए कौन-सा रत्न, मिलेंगे शुभ परिणाम

Ratna Shastra

Ratna Shastra

Ratna Shastra: व्यक्ति अपने जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना करता है या फिर ग्रहों की स्थिति की वजह से उसके जीवन में उतार-चढ़ाव आता है तो ज्योतिष में इसके कई उपाय दिए गए हैं। रत्न शास्त्र कुछ ऐसे रत्न की जानकारी देता है जिन्हें अगर ग्रह नक्षत्र के हिसाब से धारण किया जाए तो यह जीवन की सारी परेशानियों से छुटकारा दिला देते हैं। हर राशि और ग्रह का रत्न से अलग-अलग संबंध होता है। ग्रहों की अनुकूलता की वजह से जीवन पर पड़ रहे प्रभावों को कुछ रत्नों के जरिए दूर किया जा सकता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक रत्न धारण करने से सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन अगर बिना ज्योतिषीय सलाह के गलत रत्न धारण किया जाए या इसे धारण करते समय कोई गलती की जाए तो यह उल्टे परिणाम दे सकता है। रत्न हमेशा ज्योतिष से पूछ कर अपनी कुंडली के मुताबिक धारण करना चाहिए। वहीं इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप उसे कौन सी उंगली में धारण कर रहे हैं। रत्न का शुभ प्रभाव पाने के लिए इसका सही उंगली में धारण किया जाना बहुत जरूरी है। चलिए आपको आज इस बारे में जानकारी देते हैं।

नीलम

नीलम रत्न का संबंध शनि ग्रह से होता है और इसे धारण करने से शनि ग्रह के दोषों से मुक्ति मिलती है। अगर आप शनि ग्रह की वजह से परेशान चल रहे हैं तो शनिवार के दिन इसे अपनी मध्यमा उंगली में धारण करें।

मूंगा

मूंगा रत्न का संबंध मंगल ग्रह से होता है जो जीवन को मंगलमय बनाने का काम करता है।कभी-कभी प्रतिकूल स्थिति की वजह से जातक के जीवन पर उल्टा प्रभाव भी पड़ता है। मूंगा रत्न चांदी या फिर तांबे की धातु में जड़वा कर रिंग फिंगर में पहनना चाहिए।

माणिक

माणिक ग्रह का संबंध सूर्य ग्रह से होता है जो व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा लाने का काम करता है। अगर आप सूर्य कमजोर होने की वजह से परेशान है तो आपको रविवार के दिन ये रत्न अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए। अगर इसे आप सूर्योदय के पहले धारण करेंगे तो यह और भी लाभदायक होगा।

गोमेद

राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गोमेद रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। अगर आप इन ग्रहों के चलते परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आपको शनिवार के दिन यह रत्न मध्यमा उंगली में धारण करना चाहिए।

पुखराज

पुखराज रत्न का संबंध गुरु ग्रह से होता है। गुरु की मजबूती के लिए इस रत्न को सोने में जड़वा कर तर्जनी उंगली में धारण करना शुभ माना जाता है।

पन्ना

पन्ना रत्न को बुध ग्रह की मजबूती के लिए धारण किया जाता है। अगर आप भी अपने बुध ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन छोटी उंगली में इस रत्न को धारण करें।

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews