Hindi News

रविवार के ये 3 उपाय बदल देंगे आपका भाग्य, सूर्य देव की कृपा से जीवन बनेगा सुखमय

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Ravivar Upay: भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है, कुछ सरल उपाय को अपनाकर आप भगवान सूर्य देव को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।
रविवार के ये 3 उपाय बदल देंगे आपका भाग्य, सूर्य देव की कृपा से जीवन बनेगा सुखमय

Ravivar Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है, आज लोगों का पसंदीदा दिन यानी रविवार है, रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व है।

जिस तरह से इंसान का बर्थडे उसके लिए स्पेशल दिन होता है, इस तरह से देवी देवताओं का भी अपना एक खास दिन होता है, रविवार के दिन विशेष रूप से सूर्य देव की पूजन करने से भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

रविवार के उपाय (Ravivar Upay)

माना जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से सूर्य देव की आराधना करता है, उसे अच्छे स्वास्थ्य, सुख संपत्ति, और यश की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं कुंडली में मौजूद सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है जिससे जीवन में आने वाली कठिनाइयां कम हो जाती हैं। इसके अलावा कुछ सरल उपाय भी अगर रविवार के दिन किए जाएं तो भगवान सूर्य देव की कृपा बन सकती है।

भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें

भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ और स्वच्छ कपड़े धारण करना जरूरी है।

इसके बाद सबसे पहले भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें, इस दौरान आप भगवान सूर्य देव के किसी भी मत्रों का जाप कर सकते हैं।

इन चीजों का करें दान

रविवार के दिन को दान के लिए भी विशेष दिन माना जाता है। इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करने से भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

आप किसी भी जरूरत वाली चीजों का दान कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको दान केवल उन्हें लोगों को करना है जो जरूरतमंद है।

घी का दीपक जलाएं

रविवार के दिन घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सूर्य देव और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे धन और सुख समृद्धि के योग बनते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि का दीपक करके बाहरी दरवाजे की दोनों और रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !