Hindi News

नन्हे राजकुमार को दें संस्कृत के ये सुंदर नाम, बहुत यूनिक हैं इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
संस्कृत एक ऐसी भाषा है, जिसके शब्द और उनके अर्थ बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत है। अगर आप अपने बच्चों को संस्कृत भाषा के नाम देना चाहते हैं तो हम कुछ खूबसूरत नाम लेकर आए हैं।
नन्हे राजकुमार को दें संस्कृत के ये सुंदर नाम, बहुत यूनिक हैं इनके अर्थ

संस्कृत एक ऐसी भाषा है जिसे देवों की भाषा कहा जाता है। हमारे जितने भी शास्त्र लिखे हुए हैं वह इसी भाषा में मिलते हैं। संस्कृत का हर शब्द बहुत ही खूबसूरत और अर्थपूर्ण है। अगर आप माता-पिता बने हैं और अपने बच्चों में अच्छे गुणों का विकास करना चाहते हैं तो संस्कृत के कुछ बेबी नेम चुन सकते हैं।

दरअसल नाम का व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। यही कारण है की माता-पिता अपने बच्चों के लिए अर्थपूर्ण और सुंदर नाम की तलाश करते हैं। आज हम जो नाम लेकर आए हैं वह बोलने और सुनने में बहुत अलग है और उनके अर्थ भी बहुत खूबसूरत है। चलिए यह प्यार नाम जान लेते हैं।

लड़कों के नाम (Sanskrit Baby Name)

निवेद

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम है जो आप अपने नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। जो आज्ञाकारी होता है और सारी आज्ञा मानता है उसे यही कहा जाता है।

विनीत

यह भी एक सुंदर नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। जो आज्ञाकारी, अनुशासित और विनम्र व्यक्तित्व का होता है उसे यही कहा जाता है। अगर आप अपने बच्चों में नम्रता और आज्ञाकारी गुण लाना चाहते हैं तो यह बेस्ट रहेगा।

आदृत

यह खूबसूरत नाम है जो राजकुमार के लिए परफेक्ट साबित होगा। जिसका सभी सम्मान करते हैं और जो विनम्र हो उसे यही कहा जाता है।

वशिन

अगर कोई हटकर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल सही रहने वाला है। जो समर्पित और नियंत्रित होता है उसे यही कहा जाता है।

सुशील

वैसे तो यह बहुत पुराना नाम है लेकिन आप यह अपने बच्चों के लिए चुन सकते हैं। आज्ञाकारी और अच्छे चरित्र का व्यक्ति यही कहा जाता है। जो विनम्र होता है और सभी से सौम्य स्वभाव करता है उसे इसी नाम से पुकारते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews