Hindi News

लाडली गुड़िया का संस्कृत नामों पर करें नामकरण, बहुत मनमोहक हैं इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों का सबसे प्यारा नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप उसे संस्कृत भाषा से जुड़े कुछ नाम दे सकते है।
लाडली गुड़िया का संस्कृत नामों पर करें नामकरण, बहुत मनमोहक हैं इनके अर्थ

बच्चों के नाम रखना आजकल माता-पिता के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता। दरअसल सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और बेस्ट होना चाहिए ताकि सभी उनकी तारीफ करें। नाम का हर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव भी पड़ता है। यही कारण है कि ऐसे नाम ढूंढे जाते हैं, जिनका अर्थ सकारात्मक होता है।

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तब सभी लोग उन्हें अपने-अपने पसंदीदा नाम से बुलाने लगते हैं। बच्चों को बुलाने के लिए सभी लोगों को क्यूट नाम पसंद आते हैं। हालांकि, नामकरण उन्हीं नाम पर किया जाता है जो बहुत अर्थपूर्ण होते हैं। यही कारण है की जन्म से पहले ही बच्चों के लिए प्यारे नाम ढूंढे जाने लगते हैं।

बच्चों के लिए संस्कृत में नाम (Sanskrit Baby Name)

संस्कृत एक ऐसी भाषा है जिसे कई सारे खूबसूरत शब्द निकले हैं। अगर आप अपने बच्चों में आध्यात्मिक गुण विकसित करना चाहते हैं। उसे अच्छे गुणों का स्वामी बनाना चाहते हैं तो संस्कृत के नाम दे सकते हैं। चलिए आपको कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ बता देते हैं जो आप अपने बच्चों को देख सकते हैं।

अग्नि

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी लाडली बिटिया को दे सकते हैं। आज को संस्कृत में यही कहा जाता है। यह नाम आपकी बच्ची को प्रतापी और तेजस्वी व्यक्तित्व देगा।

अनया

यह बहुत प्यारा नाम है, जो लाडली गुड़िया के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ सुशोभित, शालीन और अटूट होता है।

चैत्रा

यह खूबसूरत सा नाम आप अपनी लाडली गुड़िया को दे सकते हैं। ये हिंदू महीने का नाम है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक ये साल का पहला महीना होता है।

चारु

ये बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपनी राजकुमारी को दे सकते हैं। मन को मोह लेने वाली, मनभावन और सुंदर यही कहलाती है।

गार्गी

यह बहुत ही खूबसूरत सा नाम है जो नन्ही परी के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ महान और विद्वान होता है।

गौरिका

यह प्यारा नाम भी आप अपना लाडली बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदर और खूबसूरत कन्या होता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews