सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का सबसे पावन समय माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस महीने व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन (Sawan 2025) शुरू होने से पहले कुछ खास चीजें घर लाने से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगर सावन के महीने में भगवान शिव की प्रिय तीन चीजों को घर में लाया जाए और विधिपूर्वक पूजा की जाए, तो न केवल शिव कृपा मिलती है, बल्कि घर में सुख-शांति, बरकत और सौभाग्य भी बना रहता है। आइए जानते हैं वो कौन-सी तीन शुभ चीजें हैं जो सावन शुरू होने से पहले जरूर लानी चाहिए।
सावन से पहले लाएं ये शुभ चीजें, खुल जाएंगे सौभाग्य के द्वार
बेलपत्र
बेलपत्र को शिव पूजन में सबसे आवश्यक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और मनचाही कामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप बेलपत्र का पौधा घर में लगाते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में शांति बनाए रखता है। सावन शुरू होने से पहले बेलपत्र घर में लाकर पूजन स्थल पर रखें, फिर देखिए शिव कृपा कैसे बरसती है।
शुद्ध देसी घी का दीपक
सावन में दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है, खासकर देसी घी से बना दीपक। इसे घर के मंदिर में जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का वास होता है। घी का दीपक भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक सशक्त माध्यम है। इसे लाकर प्रतिदिन शिवलिंग के समक्ष जलाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। इससे आपके जीवन में स्थायित्व और सुख-समृद्धि आएगी।
धतूरा या भांग
धतूरा और भांग को भगवान शिव का प्रिय भोग माना जाता है। इन्हें शिवलिंग पर अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। सावन शुरू होने से पहले ही भांग या धतूरा घर लाकर सुरक्षित रखें और प्रतिदिन शिव पूजन में इसका उपयोग करें। यह उपाय विशेष रूप से मानसिक शांति और रोगों से मुक्ति के लिए प्रभावी माना गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह शिवभक्तों के लिए पुण्य फलदायी होता है।






