यहां देखें R अक्षर से लाडली के लिए प्यारे Baby Name, बहुत सुंदर है इनका अर्थ

Unique Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे सर्वगुण संपन्न बने। इसके लिए बच्चों को बचपन से अच्छी शिक्षा दी जाती है ताकि वह आगे चलकर अच्छे व्यक्तित्व के स्वामी बने। हर माता-पिता अपने बच्चों को सफल होते हुए और मुझे मुकाम पर पहुंचते हुए देखना चाहते हैं। हम सब यह जानते हैं कि व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर गहरा असर होता है।

ऐसे में जब घर में नन्हे बच्चों का आगमन होता है तो उनके लिए नाम बड़े ही सोच समझ कर रखे जाते हैं। आजकल मॉडर्न होते जमाने में हर कोई यूनिक और हटकर नाम रखना चाहता है। लेकिन साथ ही लोग यह भी चाहते हैं कि नाम का अच्छा असर बच्चों के व्यक्तित्व पर पड़े इसलिए उनके अर्थ पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

हिंदू धर्म में किए जाने वाले 16 संस्कारों में नामकरण संस्कार भी एक महत्वपूर्ण विधि है। इसमें बच्चों के जन्म के समय के मुताबिक ग्रहों की स्थिति को देखकर एक नाम अक्षर निकाला जाता है, जिस पर बच्चों का नामकरण होता है। अगर आपके घर में नन्ही परी आई है और आप उसका नाम R अक्षर से रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।

रूही

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी नन्ही परी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सौंदर्य, शुद्ध आत्मा और महान होता है।

रिद्धि

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ अच्छी किस्मत होता है। यह भगवान गणेश की एक पत्नी का नाम भी है।

रेहांशी

अगर आप किसी यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट होगा। इस नाम का अर्थ दिव्या और अद्भुत होता है जो आपकी बच्ची को दूसरों से अलग बनाएगा।

राशी

अगर आप अपनी लाडली बच्ची के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो राशी नाम बेस्ट है। इस नाम का मतलब धन और समृद्धि होता है।

रावी

बेटी के लिए यह भी छोटा और यूनिक नाम है जिस पर उसका नाम करण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सबसे बेहतरीन और खास होता है।

रायमा

अपनी सुंदर सी बेटी को आप यह नाम भी दे सकते हैं। यह काफी हटकर नाम है जो आपने अब तक नहीं सुना होगा। इस नाम का अर्थ सुखी और प्रिय होता है।

रिधिमा

प्यारी बिटिया रानी को आप यह नाम भी दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ प्यार होता है और वसंत भी इसका एक अर्थ है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews