शुक्रवार को करें ये 3 खास उपाय, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से चमकेगी किस्मत

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा और आशीर्वाद के लिए बहुत खास माना जाता है. अगर आप भी अपनी किस्मत को बदलना चाहते हैं और घर में समृद्धि लाना चाहते हैं, तो कुछ खास उपाय हैं जिन्हें आप इस दिन कर सकते हैं.
Shukrawar Upay

हिन्दू धर्म में सप्ताह का प्रतीक दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है, आज शुक्रवार है और शुक्रवार का दिन धन की देवी महालक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन लोग माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं और ध्यान करते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन विधि विधान से पूजा करने के अलावा कुछ ऐसे छोटे मोटे उपाय भी कर सकते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए उन उपायों के बारे में बताएँगे जिन्हें करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है.

11 दिनों तक अखंड ज्योति जलाएं

अगर आप लगातार आर्थिक तंगी का सामना कर रही है तो शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की मूर्ति के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति जलानी चाहिए. यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक उपाय है जिसे करने से व्यक्ति की आर्थिक परेशानियों में कमी आ सकती है. ऐसा माना जाता है कि माँ लक्ष्मी की कृपा से समृद्धि और धन की वर्षा होती है.

कमल गट्टे की माला (Shukrawar Upay)

अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए धन की कमी से छुटकारा पाने के लिए हर शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से देवी लक्ष्मी का नाम जपना शुभ माना जाता है. इसका उपयोग ख़ास तौर पर लक्ष्मी पूजन में किया जाता है. जब आप नियमित रूप से इस माला सी देवी लक्ष्मी के नामों का जाप करेंगे, तो उनका आशीर्वाद मिलेगा.

सफ़ेद वस्तुओं का करें दान

शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा के साथ यदि आप सफ़ेद रंग की वस्तुओं जैसे कपड़े , चावल , आटा ,चीनी ,दूध और दही आदि का दान करते हैं. यह आपके जीवन में समृद्धि और सुख शांति का संचार करता है. शास्त्रों के अनुसार सफ़ेद रंग माँ लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews