Hindi News

बच्चों के लिए प्यारे आध्यात्मिक नाम, बेहद यूनिक हैं इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
हर माता पिता अपने बच्चों को सबसे सुंदर नाम देना चाहते हैं। यही वजह है कि जब बच्चों का नामकरण किया जाता है तो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नाम ढूंढे जाते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही यूनिक नाम लेकर आए हैं।
बच्चों के लिए प्यारे आध्यात्मिक नाम, बेहद यूनिक हैं इनके अर्थ

हर व्यक्ति अपने बच्चों का नाम सबसे अलग और खास रखना चाहता है। वो ये सोचता है कि बच्चों का नाम ऐसा होना चाहिए जो सभी लोगों को पसंद आए। दरअसल नाम किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन भर की पहचान बन जाता है। यही कारण है कि माता-पिता अच्छे अर्थ वाले धार्मिक नाम रखने के बारे में सोचते हैं।

दरअसल, व्यक्ति का जैसा नाम होता है उसमें उसी तरह के गुण भी उत्पन्न होते हैं। यही वजह है कि घर में नन्हे मेहमानों के आगमन के बाद माता-पिता अध्यात्मिक नाम ढूंढने लगते हैं। अगर आपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है तो आप भी कोई ना कोई ऐसा ही नाम ढूंढ रहे होंगे। अगर हां तो आप बिल्कुल सही जगह आए है, हम आपके लिए बच्चों के कुछ सुंदर नाम लेकर आए हैं।

लड़कों के नाम (Spiritual Baby Name)

अधीश

यह बहुत ही प्यार और यूनिक नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। जो व्यक्ति ज्ञान से परिपूर्ण होता है उसे यही कहा जाता है।

शाश्वत

यह खूबसूरत सा नाम भी आप अपना नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। जिसका ना कोई आरंभ और ना ही अंत होता है उसे यही कहा जाता है। जो सदैव के लिए विद्यमान हो वह यही कहलाता है।

आदिव

यह प्यारा नाम आप अपने छोटे से बेटे को दे सकते हैं। जो संवेदनशील और नाजुक होता है वह यही कहलाता है।

लड़कियों के नाम

आलोका

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो अलग और यूनिक भी है। अगर आप अपनी बच्ची के लिए कोई सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ उज्जवल होता है।

इशाना

यह खूबसूरत नाम भी नन्ही राजकुमारी के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ समृद्ध और धनवान होता है।

निध्याना

आप में से बहुत से लोगों ने यह नाम पहली बार सुना होगा। इस खूबसूरत नाम का अर्थ आध्यात्मिक, सहज और स्वाभाविक होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews