Vastu Tips: भोजन परोसते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, प्रसन्न होंगी मां अन्नपूर्णा

Vastu Tips

Vastu Tips Of Roti: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि का वास हो और मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा की कृपा उस पर सदा बनी रहे। मां अन्नपूर्णा को घर की बरकत से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर के किचन में मां वास करती हैं और अगर उन्हें प्रसन्न रखा जाए भोजन में बरकत बनी रहती है।

ज्योतिष में ऐसे कई सारे उपाय मौजूद है जिनकी सहायता से आप मां को सदा प्रसन्न रख सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ छोटी छोटी सी चीजों पर ध्यान देना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि खाना परोसते समय आपको किन चीजों का ध्यान देवी अन्नपूर्णा को प्रसन्न रखने के लिए करना है।

साफ बर्तन

भोजन परोसने समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि जिस बर्तन में आप खाना परोस रहे हैं, वो अच्छी तरह से साफ होना चाहिए।

तीन रोटियां

शास्त्रों की माने तो कभी भी 3 रोटियां नहीं परोसी जाती है। भूलवश भी ऐसा ना करें क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।

थाली में रोटी

आप जब भोजन परोस रहे हैं और आपको एक रोटी खत्म होने पर थाली में दूसरी रोटी रखना है तो कभी भी इसे हाथ में लेकर ना आए बल्कि एक प्लेट में रखकर ही थाली में परोसे।

आटा

शास्त्रों के मुताबिक रोटी बनाने के लिए कभी भी पुराने और बासी आटे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमेशा ताजे आटे का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।

(डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews