रविवार के ये सरल उपाय बदल सकते हैं आपका भाग्य, दूर होगी जीवन की हर परेशानी

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है और इसे शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना गया है। इस दिन किए गए कुछ आसान और प्रभावी उपाय न केवल आपके भाग्य को बदल सकते हैं, बल्कि जीवन की तमाम परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं।
Ravivar Upay

Ravivar Upay: रविवार के दिन एक ऐसा दिन है जो अधिकांश लोगों को बेहद पसंद होता है क्योंकि इस दिन सभी की छुट्टियाँ रहती है लोग अपने परिवारों के साथ घर में रहते हैं और इंजॉय करते हैं, क्या आप जानते हैं कि रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है.

बहुत लोग ऐसे होते हैं जो नियमित रूप से रोज़ाना भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है, अगर आप अब तक ऐसा नहीं कर रहे हैं तो आज ही करना शुरू कर दीजिए. अगर आप रोज़ाना भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित नहीं कर पा रहे हैं, या फिर भूल जाते हैं, तो रविवार के दिन ज़रूर करें. रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव का दिन होता है अगर आप उस दिन भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करेंगे , तो भगवान सूर्यदेव आप पर अपनी कृपा ज़रूर बनाए रखेंगे.

रविवार का उपाय (Ravivar Ke Upay)

इसके अलावा भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना करना और उनके मंत्रों का उच्चारण करना भी बहुत शुभ माना जाता है, अगर आप जीवन में होने वाली तमाम परेशानियों से परेशान हैं जैसे बार बार असफलता मिलना, सैलरी का नहीं बढ़ाना, नौकरी में तरक़्क़ी न होना, बार बार स्वास्थ्य ख़राब होना , एग्ज़ाम में कम नंबर आना या फिर फ़ेल हो जाना आदि. इन सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप रविवार के दिन कुछ सरल और आसान उपायों को भी अपना सकते हैं.

पहला उपाय

सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सूर्य नमस्कार एक प्रभावी उपाय माना जाता है. इसे नियमित रूप से करने से न केवल शरीर में ऊर्जा का संचार होता है बल्कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है.

दूसरा उपाय

रविवार का दिन दान और पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इसी दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से दूध , चावल, लाल , कपड़े और ताँबे के बर्तन का दान करना शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इन वस्तुओं का दान करने से न केवल पुण्य अर्जित करता है बल्कि जीवन में सुख समृद्धि भी आती है.

तीसरा उपाय

रविवार की तीन घर से बाहर निकलने से पहले चंदन का तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है. यह न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि कार्यों में सफलता दिलाता है. चंदन की शीतलता और पवित्रता आपकी मन को शांत और रखती हैं और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews