
Vastu Shastra Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई चीजें ऐसी होती है जो यदि दूसरों की हो तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वरना आपको बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बहुत से लोग इस चीज से अनजान है, लेकिन इन चीजों को जानना बेहद जरूरी होता है, अन्यथा इस गलती के कारण पूरी जिंदगी इसका भुगतान करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी आदत से रूबरू करवाते हैं, जिसे आमतौर पर अधिकतर लोग कर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीज है, जो दूसरों की हमें भूलकर भी यूज नहीं करना चाहिए…

इन चीजों का ना करें इस्तेमाल
- अमूमन जरूरत पड़ने पर हम दूसरों की पेन मांग कर उसका इस्तेमाल कर लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से हमें बचना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हमारा भाग्य पेन से जुड़ा होता है। यदि सामने वाला व्यक्ति परेशान है और आप उसकी पान मांग कर लिखते हैं, तो यह आपके लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है।
- हर किसी के घर में अक्सर यह देखा जाता है कि छोटा भाई, बड़े भाई का, बहनें एक-दूसरे का कपड़ा पहन लेती हैं या दोस्त आपस में एक-दूसरे का कपड़ा पहनते हैं, लेकिन ऐसा उन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से नकारात्मक माहौल बनता है, जिससे लाइफ में परेशानी आ सकती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्वयं के अलावा किसी दूसरे का जूता-चप्पल नहीं पहनना चाहिए। उससे लाइफ में दरिद्रता आती है। इसके साथ ही आर्थिक प्रॉब्लम से भी झुझना पड़ सकता है।
- अगर आपके पास खुद की घड़ी नहीं हो तो मुश्किल-से-मुश्किल हालात में भी दूसरों की घड़ी कलाई पर नहीं धारण करना चाहिए। इसका सीधा आपके जीवन पर पड़ता है। यदि सामने वाले का अच्छा समय नहीं चल रहा हो, तो उसकी घड़ी पहनने से आपके जीवन में भी कठिनाई आ सकती है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

