नन्ही राजकुमारी के लिए बेस्ट रहेंगे ‘R’ अक्षर के ये नाम, देखें इनके खूबसूरत से अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सारी चीज बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। नाम भी इन्हीं में से एक चीज है जो सभी बच्चों के लिए बेहतरीन चाहते हैं। चलिए बेटी के लिए R अक्षर से शुरू होने वाले नाम जान लेते हैं।
Trending Baby Name

आजकल रीति रिवाज को भी बहुत मॉडर्न तरीके से पूरा करने की कोशिश की जाती है। चाहे वह बच्चे की सूरज पूजन या फिर नामकरण संस्कार सभी एक इवेंट की तरह रखे जाते हैं और बच्चों का नाम रिवील किया जाता है। वैसे यह सारी चीज करने में भले ही आसान है लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल अच्छा नाम ढूंढना होता है।

हर माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे सुंदर और अलग होना चाहिए। हर व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर गहरा असर होता है यही कारण है कि सभी लोग ऐसे नाम ढूंढते हैं जो सुंदर और अट्रैक्टिव होने के साथ अर्थपूर्ण हो। यही वजह है कि बच्चों के जन्म के साथ घर के सभी सदस्यों को उनके लिए बेहतरीन नाम ढूंढने का काम सौंप दिया जाता है।

R से नाम (Trending Baby Name)

अगर आपके घर में किसी मन नहीं गुड़िया का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए कोई प्यारा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। बेटियां तो वैसे भी हर घर की रौनक होती हैं और उनके लिए सभी चीज बेहतर करने का प्रयास किया जाता है। चलिए आज बेटी के लिए R अक्षर से शुरू होने वाले सुंदर नाम जान लेते हैं।

राशा

यह बहुत ही ट्रेंडी और मॉडर्न नाम है जो आप अपनी प्यारी गुड़िया को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ युवा और हिरण की तरह होता है। सुंदर दिखने वाली लड़की को यही कहा जाता है।

राध्या

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपनी नन्ही राजकुमारी को दे सकते हैं। यह राधा रानी से जुड़ा नाम है जो बच्ची के जीवन में खुशियों की बाहर लाने का काम करेगा।

रूही

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी नन्ही परी को दे सकते हैं। रूही का अर्थ सौंदर्य, शुद्ध और महान होता है।

रावी

अगर कोई छोटा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ बेहतरीन और खास होता है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं।

रेहांशी

अगर आप अपने बच्चों के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो बिल्कुल अलग हो तो ये परफेक्ट रहेगा। रेहांशी का अर्थ अद्भुत और दिव्य होता है।

राहा

यह छोटा और सुंदर नाम आप अपनी गुड़िया के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ शांति होता है। सही मार्ग भी इसका दूसरा अर्थ है।

रुत्वी

यह बहुत सुंदर नाम है जो आप अपनी नन्ही गुड़िया के लिए चुन सकते हैं। मौसम और खुशहाली इसके दो प्यारे अर्थ हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews