सिर्फ सोमवार के दिन आजमाएं ये 2 उपाय, पैसा-प्रेम-सफलता सब मिलेगा

अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ खास और गुप्त उपाय आपके लिए चमत्कारी साबित हो सकते हैं. महादेव को प्रसन्न करना आसान है, बस सच्ची श्रद्धा और सही विधि से पूजा करनी चाहिए.
Somwar Upay

जीवन में सुख और दुख आता जाता रहता है, इसलिए कहा जाता है कि कभी भी किसी का दिन एक जैसा नहीं रहता है, कभी कोई दिन ऐसा होता है कि हमें हद से ज़्यादा ख़ुशी होती है तो वहीं कोई दिन ऐसा भी आता है जब हमें बेवजह दुख होता है.

लेकिन जब ऐसा होता है कि आप लंबे समय से आर्थिक परेशानी से परेशान हैं, लगातार किसी न किसी वजह से धन हानि का सामना आपको करना पड़ रहा है, तो यही समस्या जीवन के दुख सुख के चक्र का हिस्सा नहीं कहलाएगी. यह कई तरह के दोषों का संकेत हो सकता है.

सोमवार का उपाय (Somwar Upay)

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सप्ताह का प्रत्येक किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है. आज सोमवार है, यह दिन एक ऐसा दिन होता है जो लगभग किसी को पसंद नहीं होता है, क्योंकि रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार के दिन सभी को स्कूल, कॉलेज और ऑफ़िस के लिए निकलना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोमवार का दिन कितना खास होता है यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है. इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन की तमाम परेशानियों को दूर किया जा सकता है. आज हम ख़ास तौर पर लौंग से जुड़े उपायों के बारे में जानेंगे.

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि भगवान शिव एक लोटा जल से ही बेहद प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए सोमवार के दिन इस्लाम करने के बाद सोच कपड़े पहने, और पास के किसी भी शुभ मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करें साथ ही साथ दो लौंग हाथ में लेकर अपनी मनोकामना बताते हुए शिवलिंग पर अर्पित करें. इस उपाय को करने से जीवन की आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

परेशानियों को दूर करने के लिए

इसके अलावा दूसरा उपाय यह है कि सोमवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पित करने की बाद एक पान का पत्ता लें, उसमें दो लौंग, सुपारी और इलाइची का पत्ता लेकर मनोकामना बोलते हुए शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके बाद ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें. यह उपाय जीवन की अन्य परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews