Hindi News

C अक्षर से नन्हे मेहमानों को दें ये खूबसूरत नाम, दिल जीत लेंगे इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे सुंदर नामों की तलाश करते हैं। अगर आपके घर में ट्विंस बच्चों का जन्म हुआ है तो आप उन्हें C से प्यारे नाम दे सकते हैं।
C अक्षर से नन्हे मेहमानों को दें ये खूबसूरत नाम, दिल जीत लेंगे इनके अर्थ

घर में नन्हे बच्चों का आगमन अपने साथ ढेर सारी खुशियों की बहार लेकर आता है। जब यह बच्चे खिलखिलाते हैं या फिर अठखेलियां करते हैं तो उन्हें देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है। सभी यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का जीवन हमेशा खुशहाल बना रहे और वह बेहतरीन व्यक्तित्व के स्वामी बने। इसके लिए उनके अंदर बचपन से ही अच्छे गुण डालने की कोशिश की जाती है।

नन्हे मेहमानों के आगमन के पहले से ही तैयारियों का दौर शुरू हो जाता है। बच्चों के कपड़े खिलौने जरूरत का हर सामान सब कुछ तैयार कर लिया जाता है। इतना ही नहीं आजकल तो माता-पिता बच्चन के नाम भी पहले से ही सोच लेते हैं। दरअसल, आधुनिक होते जमाने में माता-पिता के नाम को मिलाकर या फिर मॉडर्न नाम पर बच्चों का नामकरण किया जाने लगा है।

C से ट्विंस के नाम (Twins Baby Name)

आधुनिकता के इस दौर में भी लोग यह चाहते हैं कि उनके बच्चों का नाम अर्थ पूर्ण होना चाहिए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नाम नाम और समय के मुताबिक निकल गए अक्षर से बच्चों का नाम रखते हैं। अगर आपके घर में एक नहीं बल्कि दो नन्हे मेहमान आए हैं और आप उनके लिए C अक्षर से कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ प्यारे नाम लेकर आए हैं।

चैतन्य और चिराग

यह दोनों ही बहुत प्यारे नाम है जो आप अपने नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। चैतन्य का अर्थ प्रकाश का स्रोत होता है। वहीं चिराग का अर्थ जीवन में प्रकाश लाने वाला व्यक्ति होता है।

चिन्मय और चित्रांश

यह दो बहुत प्यारे नाम हैं, जो आप अपने नन्हें राजकुमारों को दे सकते हैं। चित्रांश का अर्थ चित्र का अंश और चित्र का हिस्सा होता है। वहीं चिन्मय का अर्थ चेतना से युक्त और ज्ञान से भरा हुआ होता है।

चर्चित और चाहत

अगर आपके घर में एक बेटा और एक बेटी का आगमन हुआ है तो आप उनके लिए यह नाम चुन सकते हैं। चर्चित का अर्थ जिसे हर जगह पहचान मिले और जो मान सम्मान के लायक हो होता है। वहीं चाहत का नाम इच्छा और आकांक्षा होता है।

चार्विक और चकेश

चार्विक एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो संस्कृत भाषा से लिया गया है। इस नाम का अर्थ बुद्धिमान और समझदार होता है। वहीं चकेश भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ नाम है जो आपके बच्चे को अच्छे व्यक्तित्व का स्वामी बनाएगा।

चारुन और चारिश

यह दोनों बहुत ही सुंदर नाम है जो मन है मेहमानों के लिए बेस्ट रहेंगे। सुंदर आंखों वाला चारून कहलाता है। वहीं चारिश का अर्थ संभालकर रखना और संजोकर रखने वाला होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews