Hindi News

वैशाख अमावस्या 2026 पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत, दूर होंगे संकट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जिस व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष होता है उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनकी मदद से आप पितरों प्रसन्न कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
वैशाख अमावस्या 2026 पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत, दूर होंगे संकट

वैशाख मास की अमावस्या को हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए यह तिथि काफी खास मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक वैशाख अमावस्या के दिन किए गए तारों से पितृ प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

इस दिन की गई पूजा पाठ दान और तर्पण विशेष फलदायक होते हैं। इनसे तृप्त होकर पितृ अपने वंशजों को आरोग्य और सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। अगर आप पितृ दोष की समस्या से परेशान चल रहे हैं तो इस दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं।

पितृ दोष से मुक्ति के उपाय

जल और तिल से तर्पण

सुबह स्नान करने के बाद एक तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें काले तिल डालें। इसके साथ आपको सफेद फूल भी पात्र में डालने हैं। अब दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके पितरों को अर्घ्य दें। इस समय अपने पूर्वजों का ध्यान करें और उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगें।

पीपल की पूजा

अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक लगाना शुभ माना गया है। ऐसा कहते हैं कि पीपल में पितरों का वास होता है, जो व्यक्ति इसकी पूजा करता है उसे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

ब्राह्मण भोज और दान

किसी भी पूजा पाठ का फल ब्राह्मण भोज और दान के बिना अधूरा माना गया है। अपने सामर्थ्य के मुताबिक किसी भी ब्राह्मण को भोजन करा कर उसे अन्न, वस्त्र और जरूरी चीजों का दान दें। वैशाख गर्मी का समय होता है ऐसे में आप छाता और जल से भरा घड़ा भी दान कर सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

 

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews