जीवन में सुख और दुख एक सिक्के के दो पहलू की तरह है, न तो सुख ज़्यादा देर तक टिक पाता है ना ही दुख. हर व्यक्ति कभी न कभी निराश और असफलता के दौर से ज़रूर गुज़रता है. लेकिन ऐसी स्थिति में हताश होने की आवश्यकता नहीं है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धैर्य बनाए रखना और कुछ विशेष वास्तु उपाय अपनाना हर व्यक्ति के लिए बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है. जैसे जैसे ज़माना बदल रहा है वैसे वैसे लोग ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं, यही कारण है कि कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता है.
वास्तु शास्त्र का महत्व (Vastu Tips)
वास्तु शास्त्र में हमारे आस पास की चीज़ों को हमारी ज़िंदगी से जोड़कर देखा जाता है, हमारे आस पास की हर छोटी से बड़ी चीज़ हमारे जीवन को किसी न किसी तरह से प्रभावित करती है, कई बार यह नकारात्मक हो सकती है तो कई बार सकारात्मक.
पंचमुखी हनुमान जी से जुड़े उपाय
पंचमुखी हनुमान मंदिर से जुड़ी कुछ ऐसी ख़ास उपाय है जो ना सिर्फ़ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं बल्कि असफलताओं का अंत भी कर देते हैं. अगर आप बार बार असफलता का सामना कर रहे हैं तो आपको ये उपाय ज़रूर अपनाना चाहिए.
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं
वास्तु शास्त्र के मुताबिक़ अगर आप बार बार असफलताओं का सामना कर रहे हैं, करियर में पिछड़ रहे हैं या बिज़नस में आपकी प्रगति रुक गई है तो ऐसे में घर में पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर ज़रूर लगाएं.
ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है. बजरंग बली की यह तस्वीर आपके घर में उनकी उपस्थिति का प्रतीक होगी और आपकी सफलता के मार्ग में आ रही हर बाधा को दूर करेगी.
जानें पाँच मुखों का महत्व
पंचमुखी हनुमान जी के पाँच मुखों का अपना अलग महत्व है. प्रत्येक मुख्य एक दिशा और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. उनका वानर मुख शत्रुओं पर विजय दिलाता है , जबकि पश्चिम दिशा का गरूड़ मुख जीवन की रुकावटों और समस्याओं को दूर करता है. वहीं उत्तर दिशा में स्थित वराह मुख शक्ति और प्रसिद्धि प्रदान करता है, तो वहीं दक्षिण दिशा का नरसिंह मुख्य भयमुक्ति का आशीर्वाद देता है. आकाश दिशा में स्थित अश्व मुख साधक की मनोकामना को पूर्ण करता है.
किस दिशा में लगाएं पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से बुरी शक्तियों का प्रवेश रुकता है. दक्षिण दिशा में सबसे अधिक नकारात्मक हो जाती है इसलिए इस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी का चित्र लगाना शुभ माना जाएगा. घर के दक्षिण पश्चिम कोने में उनकी तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और वास्तु दोष भी समाप्त हो जाता है.
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।






