
कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति अच्छी कमाई तो करता है लेकिन उसके पास धन की कमी फिर भी रहती है। धन कमाने के बाद बिलकुल भी टिक नहीं पाता है। ऐसा अक्सर वास्तु दोष के कारण होता है, जानें-अनजाने में हमारे द्वारा की गई कुछ गलतियों के कारण वास्तु दोष लग सकता है। वास्तु दोष की वजह से असफलता मिलना, स्वास्थ्य अच्छा ना रहना, धन हानि होना आदि समस्याएं होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष उपाय व्यक्ति को न केवल वास्तु दोषों से मुक्ति दिला सकते हैं बल्कि इससे धन लाभ की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है, वास्तु शास्त्र में कई तरह के नियम बताए गए हैं, उनका पालन करने से व्यक्ति ख़ुशहाल जीवन जी सकता है। पर्स को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। कुछ चीज़ें ऐसी होती है जिन्हें भूलकर भी पर्स में नहीं रखना चाहिए, आज हम आपको उन चीज़ों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिससे कि आप सतर्क हो सके, और माँ लक्ष्मी को नाराज़ करने से बच सकें।
पर्स में कभी न रखें ये 4 चीजें (Vastu Tips)
गुज़र चुके परिजनों की तस्वीर
गुज़र चुके परिजनों की तस्वीर कभी भी पर्स में नहीं रखनी चाहिए, गुज़र चुके लोगों को याद करना और रखना अच्छी बात है, लेकिन अगर व्यक्ति उनकी तस्वीर को पर्स में रखता है, इसका मतलब है कि वह हमेशा अतीत में जीता है। ऐसे में व्यक्ति जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाता है। इतना ही नहीं, इस आदत से व्यक्ति को धन हानि भी हो सकती है।
पुराने सिक्के और नोट
वास्तु शास्त्र में बताया गया है, की अपने पर्स में कभी भी पुराने नोट और सिक्के नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन आने से रुकता है, इस आदत से परिवार में आर्थिक तंगी पैदा हो सकती है। साथ ही साथ व्यक्ति को बार बार धन सम्बंधित समस्याओं से परेशान रहना पड़ सकता है।
पुराने बिल और काग़ज़
कई लोग अपने पर्स में पुराने से पुराने बिल को रखते हैं, अगर आप में भी है आदत है, तो आज से ही सुधार लें। इस आदत से भाग्य में रुकावट आती है, और हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। अगर पुराने बिल ज़रूरी है, तो उन्हें पर्स से निकालकर कहीं सुरक्षित जगह पर रख देना चाहिए।
देवी-देवताओं की फ़ोटो
चमड़े के पर्स में कभी भी देवी-देवताओं की फ़ोटो नहीं रखनी चाहिए, चमड़े को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, आपने भी सुना होगा कई मंदिरों में चमड़े का बेल्ट पहनकर जाने की मनाही है। अगर आप चमड़े के पर्स में देवी देवताओं की फ़ोटो रखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप उनका अपमान कर रहे हैं। ऐसा करने से आपको देवी देवताओं की अप्रसन्नता झेलनी पड़ सकती है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

