नए साल पर घर ले आएं छोटी सी गणेश जी की मूर्ति, रखें दिशा का विशेष ध्यान

Vastu Tips: गणेश जी की पूजा को शुभ और मंगलमय कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। नए साल के दिन गणेश जी की मूर्ति को सही दिशा में स्थापित करना आपके जीवन में सभी संकटों को दूर कर सकता है। इसलिए इस दिन अपने घर में एक छोटी सी गणेश जी की मूर्ति जरूर लेकर आए और दिशा का ध्यान रखें।
Vastu Tips

Vastu Tips: हिंदू धर्म में घर में जब कभी भी कोई मांगलिक कार्य होता है तो सबसे पहले भगवान गणेश का ही नाम लिया जाता है और भगवान गणेश जी की ही पूजा कि जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जो भक्तों के जीवन में आने वाले सारे दुखों को हर लेते हैं। भगवान गणेश का नाम लेकर कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से सफलता प्राप्त होती है।

कुछ दिनों में साल 2025 लगने वाला है। आपको बता दें, नए साल की शुरुआत बुधवार के दिन से हो रही है और बुधवार का दिन भगवान गणेश का प्रिय दिन माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

कैसी मूर्ति घर लाएं

अगर आप नए साल के अवसर पर घर में गणेश जी की मूर्ति लाने का विचार कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि किस प्रकार की मूर्ति घर में लाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ललितासन में बैठे हुए भगवान गणेश की प्रतिमा सबसे अच्छी मानी जाती है, यह मुद्रा न केवल शांत और स्थिर ऊर्जा का प्रतीक है बल्कि घर में शांति और समृद्धि लाने में भी मदद करती है।

किस दिशा में रखें मूर्ति

मूर्ति लाने के बाद दिशा का विशेष ध्यान रखें। गणेश जी की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा की दिशा कहा जाता है।

इस दिशा में मूर्ति रखने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले तमाम संकट दूर हो जाते हैं। इसलिए गणेश जी की मूर्ति को सही दिशा में रखना जरूरी है।

इन बातों का रखें ध्यान

जब आप घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें, तो उसके आसपास सफाई का खास ध्यान रखें। जहां भी गंदगी रहती है, वहां कभी भी देवी देवताओं का वास नहीं होता है।

इसलिए मंदिर के पास किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। मंदिर के पास कूड़ेदान और शौचालय नहीं होना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews