मुख्य द्वार पर लगाएं पीतल का स्वास्तिक, बुरी नजर रहेगी दूर, बनने लगेंगे सारे काम

पीतल का स्वास्तिक घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और सकारात्मकता का संचार करता है। इसे लगाने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।
Vastu tips

हर व्यक्ति अपने घर में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहता है। वह यह भी चाहता है कि उसका घर बुरी नजर से बचा रहे। दरअसल, नजर एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति की बनी बनाई जिंदगी को बिगाड़ सकती है। ऐसे में कई उपाय हैं जो व्यक्ति नजर से बचने के लिए करता है।

नजर से बचने के लिए कोई घर में नजर बट्टू लगता है तो कोई काला जूता टांग देता है। आप बुरी नजर से अपने घर को बचाने के लिए पीतल के स्वास्तिक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके प्रभाव से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा। चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि इसे कैसे लगाना होगा।

घर में लगाएं पीतल का स्वास्तिक

अपने घर में पीतल का स्वास्तिक लगाने के लिए सबसे शुभ दिन शुक्रवार का होता है। इससे एक दिन पहले स्वास्तिक को खरीदें और इस पूजा में रख दें। अब दूसरे दिन आपको इस धूपबत्ती दिखा कर घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगाना होगा। इस पर रोली का टीका और अक्षत जरूर लगाए। ऐसा करने से धीरे-धीरे सारे संकट दूर हो जाएंगे।

होंगे ये फायदे (Vastu Tips)

अगर आप अपने घर को नेगेटिव एनर्जी से बचना चाहते हैं तो घर के बाहर पीतल के स्वास्तिक का इस्तेमाल जरूर करें। इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा। नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी और सुख समृद्धि बनी रहेगी। अदर नंबर समय से कोई एक काम अटका हुआ है तो वह पूरा हो जाएगा और आगे आने वाले कामों में रुकावट नहीं आएगी। आपको केवल इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • स्वास्तिक घर के मुख्य द्वार पर लगाने से पहले इसे पूजा घर में रखना बिल्कुल ना भूलें।
  • इतना याद रखें कि इससे आपको अपने हाथों से ही लगाना होगा।
  • जहां आप इसे लगाना चाहते हैं उसे जगह को अच्छी तरह से साफ करें और फिर स्वास्तिक लगा दें।
  • इसे किसी भी कपड़े से कर बिल्कुल ना करें।
  • मुख्य द्वार के दोनों तरफ ये थोड़ा सा ऊंचा होना चाहिए ताकि आसानी से कोई इसे हाथ ना लगा सके।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews