Hindi News

गलत दिशा में रखी घड़ी से बिगड़ सकता है सब कुछ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Last Updated:
क्या आप जानते हैं कि आपकी घड़ी की दिशा भी आपके जीवन पर असर डाल सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घड़ी को गलत दिशा में रखा जाए, तो यह आपके समय और किस्मत को प्रभावित कर सकता है।
गलत दिशा में रखी घड़ी से बिगड़ सकता है सब कुछ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

समय हम सभी की ज़िंदगी में कितना मूल्यवान है यह तो बताने की आवश्यकता नहीं है। समय देखने के लिए हर घर में घड़ी अवश्य होती है, जो व्यक्ति समय की अहमियत को समझता है वह जीवन में ख़ूब आगे बढ़ता है, लेकिन क्या घड़ी का काम सिर्फ़ समय बताना है, घड़ी सिर्फ़ हमें रोज़मर्रा का समय ही नहीं बताती बल्कि हमारे जीवन में आने वाला अच्छा बुरा समय भी कई बार घड़ी के अनुसार तय होता है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में कितना महत्व है। रोज़ाना की बड़ी से छोटी हर चीज़ों के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ न कुछ नियम ज़रूर बताए गए हैं। ऐसे ही कई नियम घड़ी को लेकर भी बताए गए हैं, अक्सर कई लोग घड़ी को घर में कहीं भी किसी भी दिशा में लगा देते हैं, बिना यह जाने कि वास्तु के अनुसार घड़ी की सही दिशा क्या होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी गलती आपके सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकती हैं।

किस दिशा में होनी चाहिए घड़ी (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है, ग़लत दिशा में रखी गई चीज़ें इंसान तो कई तरह की मुसीबत में डाल सकती है। घड़ी के लिए सबसे उत्तम दिशा पूर्व दिशा या फिर उत्तर दिशा को माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में रह रहे लोगों का अच्छा समय चलता है। जीवन में तरक़्क़ी के नए नए मार्ग प्रशस्त होंगे, अगर आप पुरवैया उत्तर दिशा में घड़ी नहीं लगा सकते हैं तो आप पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं।

किस दिशा में नहीं लगानी चाहिए घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार ग़लत दिशा में रखी गई चीज़ें व्यक्ति के जीवन में तमाम प्रकार की परेशानियाँ ला सकती है। ऐसे में अगर ग़लत दिशा की बात की जाए तो भूलकर भी दक्षिण दिशा में घड़ी नहीं लगाना चाहिए, यह दिशा सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल देती है, घड़ी लगाने के लिए इसे दिशा को बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से व्यक्ति को धन हानि भी झेलनी पड़ सकती है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

दिशा की अलावा कुछ बातें ऐसी भी हैं जिनका ध्यान रखना हर व्यक्ति के लिए बहुत ज़रूरी होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घड़ी को कभी भी घर के मुख्य दरवाज़े के ठीक ऊपर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ता है। इसके अलावा कभी भी घड़ी को बेड के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए, अगर घड़ी टूट गई है घड़ी का कांच टूट गया है तो उसे तुरंत सुधर वाले या फिर बदल लेना चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews