विवाह पंचमी पर करें ये खास उपाय, रिश्ते में आएगी मजबूती, दूर होगी विवाह में आ रही समस्या

विवाह पंचमी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना गया है। चलिए आज हम आपको इस दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय बताते हैं। इससे आपके वैवाहिक जीवन की मुश्किलें दूर होगी और खुशहाली आएगी।
Vivah Panchami 2025

हिंदू धर्म में अलग-अलग त्योहार, तिथियों और व्रत का बहुत महत्व है। विवाह पंचमी (Vivah Panchami) भी इन्हीं में से एक है जिसे काफी पवित्र माना गया है। यह भगवान श्री राम और माता सीता की शादी से जुड़ा हुआ दिन है। इसे हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

विवाह पंचमी को लेकर यह मान्यता है कि इस दिन श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। जो व्यक्ति इस दिन उनकी पूजा करता है। उसे वैवाहिक जीवन के सारे सुख, मनचाहा जीवन साथी और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस दिन से जुड़े कुछ उपाय बताते हैं जो जीवन में सकारात्मक बदला लेकर आएंगे।

विवाह पंचमी का मुहूर्त (Vivah Panchami 2025)

वैदिक पंचांग के अनुसार विवाह पंचमी की तिथि 24 नवंबर को रात 9:22 पर शुरू होगी। इसका समापन 25 नवंबर की देर रात 10:56 पर होगा। पंचांग की गणना के मुताबिक इस साल विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जाएगी।

जरूर करें ये उपाय

सुखी दंपत्ति जीवन के लिए

अगर आप यह चाहते हैं कि आपका जीवन सुख समृद्धि से भरा रहे इसके लिए राम दरबार की विधिवत रूप से पूजा करें। पूजा के दौरान आपको माता सीता को लाल सिंदूर और सुहाग की सामग्री अर्पित करनी होगी। पूजा के बाद भगवान राम और देवी सीता को तुलसी का पत्ता डालकर खीर का भोग लगाएं। इस भोग को पति-पत्नी साथ में ग्रहण करें। ऐसा करने से उनके बीच प्यार बढ़ता है।

शादी की बाधाओं के लिए

अगर आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ रही हैं। उनका समाधान प्राप्त करने के लिए राम मंदिर जाकर या फिर अपने घर पर ही भगवान राम और माता सीता के विवाह प्रतिमा पर पीले फूल अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है। इसे व्यक्ति का रिश्ता भी मजबूत होता है।

शीघ्र विवाह के लिए

जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है वह शीघ्र विवाह के लिए भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा के सामने बैठकर उन्हें लाल और पीले वस्त्र अर्पित करें। अब पीले रंग की मौली से उनका गठबंधन करवाएं। इससे जल्दी विवाह के योग बनने लगते हैं। इसके साथ रामचरितमानस में वर्णित सीता स्वयंवर प्रसंग का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से मनचाहा जीवन साथी प्राप्त होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews