रीवा में दिखा तेज रफ्तार का कहर, 7 यात्री हुए घायल, इलाज जारी

Rewa Road Accident : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसने 7 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए त्योंथर सिविल अस्पताल भेजवाया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ऐसे हुआ हादसा

दरअसल, मामला सोहागी पहाड़ का है। जब एक बस नागपुर से बस चलकर रीवा के रास्ते प्रगागराज जा रही थी, जहां एक पंचर ट्रक हाईवे के किनारे खड़ा था। इसी बीच बस चालक अनियंत्रित हो गया और ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अंदर बैठे लोग घायल हो गए। फिलहाल, क्रेन की सहायता से बस और ट्रक दोनों को साइड कर दिया है, जिससे सड़क पर आवागमन फिर से शुरू हो गया है।

घटनास्थल पर फैली सनसनी

बता दें कि घटना के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी मौकास्थल पर एकत्रित हो गए। वहीं, बस में सवार पीछे के यात्रियों ने सुझबुझ से अपनी जान बचाते हुए पुलिस को खबर की और घायलों का निकालने का प्रयास जारी रखा। फिलहाल, 7 घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। साथ ही अब उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews