रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा

रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के आपको बता दें कि जिले का बदवार सोलर प्लांट विश्व के बड़े सोलर प्रोजेक्ट में से एक है। जहां लंबे समय से लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। दरअसल, यहां से तार व केबल चोरी होने की घटना सामने आ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। जिसमें उन्हें आज सफलता हासिल हुई है।

फेंसिंग तार काटकर जाते थे अंदर

चोर रात के समय अपने गिरोह के साथ फेंसिंग तार को काटकर प्लांट के भीतर जाते थे फिर वहां से उच्च क्वालिटी वाली केबल चुराते थे। जिसके कापर वायर को बाजार में उच्च दाम पर बेच देते थे। जिनपर शक होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तभी एक बदमाश ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 50 हजार की तार जब्त की गई है।

गुढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ने दी जानकारी

मामले को लेकर गुढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि प्लांट से लगातार चोरी की घटना सामने आ रही थी। जिसपर अंकुश लगाने के लिए केवल मात्र संदेह के आधार पर एक बदमाश से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए सारी सच्चाई बयान कर दी। जिनके पास से 50 हजार की तार जब्त की गई है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews