
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मामूली सी बात को लेकर एक पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
जानें विस्तार से मामला
दरअसल, मामला गुढ़ कस्बे का है, जहां बुधवार-गुरुवार की रात करीब 2 बजे गांव में शादी चल रही थी, जहां शहनाई भी बज रही थी। चारों ओर खुशी का माहौल था। तभी अचानक दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो इतना ज्यादा बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी कुल्हाड़ी निकालकर सामने वाले पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम फैल गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है। साथ ही, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

