
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा में इन दिनों चेन छीनने का मामला तेजी से बढ़ रहा है। आए-दिन यहां विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बदमाश चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिसे लेकर लोगों के मन में खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए SP नवनीत भसीन ने CCTV फुटेज जारी किए है ताकि बदमाशों को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही, चोर को पकड़ने में मदद करने वालों पर इनाम भी घोषित कर दिया गया है।
दो तोले की चेन खींच कर ले गए बदमाश
दरअसल, घटना 30 नवंबर की है जब शची तिवारी नेहरू नगर घर से बच्चे को स्कूल लेने जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह मैरिज गार्डन के सामने पहुंची, तभी पीछे से आए एक बाइक में सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार दो तोले की चेन खींच ली। घटना के घटते ही महिला ने खुब जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे आसपास के कई लोग इक्कठा हो गए। हालांकि, तब तक काफी आगे निकल चुका था।
बदमाशों की तलाश शुरू
वहीं, एकत्रित लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने आसपास कैमरे को चेक किया। जिसमें दो संदिग्ध बदमाश को भागते हुए देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, सभी से सावधानी बरतने की अपील की है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

