
फाइल फोटो
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रहने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजार की खरीदी के लिए 14 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। बता दें कि किसान घर बैठे अपने मोबाइल पर भी खुद ही पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा, किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे में भी जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
लगेंगे ये दस्तावेज
किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आधार कार्ड, फसल की जानकारी के लिए ऋण पुस्तिका की जेरोक्स कॉपी, आधार सीडेड बैंक खाते, अकाउंट डिटेल्स सहित रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। वहीं, जिन किसानों के जन-धन खाते, अक्रिय बैंक खाता, संयुक्त बैंक खाता, फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाता है, उन्हें बहुत दिक्कत आने वाली है क्योंकि रजिस्ट्रेशन में यह दस्तावेज मान्य नहीं होंगे। दरअसल, किसानों के बैंक में जो राशि का भुगतान किया जाएगा, उसके लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड फोन नंबर होना बेहद जरूरी है।
नि:शुल्क होगा रजिस्ट्रेशन
इसे लेकर जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय के सुविधा केंद्र, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, सहकारी समिति और खरीदी केंद्र में किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जो कि बिल्कुल नि:शुल्क है। इसके अलावा, वह एमपी किसान ऐप अपने फोन में डाउनलोड करके भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ओपीडी के जरिए की जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

