
Rewa News : मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां नर्सरी के ऑफिस में चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुछताछ की जा रही है। जिसके पास से पुलिस ने लैपटॉप, चार्जर, ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रानिक काटा और कैश बरामद किए है। जिसपर आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत, मामला दर्ज कर लिया है। आइए जानें विस्तार से यहां…
दोही का मामला
दरअसल, मामला दोही का है। जब बीते 3 जुलाई को फिरयादी कमलेश सचदेवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके ग्रीन व्यू ऑफिस में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, जहां से लैपटॉप, चार्जर, ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रानिक काटा एवं नगदी चोरी कर ली गई है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास संबंधित दुकानों में पुछताछ की गई तो पता चला कि आशीष कुमार नामदेव को घटना वाली रात नर्सरी की ओर जाता दिखा था। जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और कड़ाई से पुछताछ शुरू कर दी गई। इस दौरान उसने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। जिसके पास से चोरी का सामान भी जब्त कर लिया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

