Hindi News

रीवा में रफ्तार का खौफनाक खेल, 128 KM स्पीड पर एंबुलेंस के साथ युवक का स्टंट

Written by:Bhawna Choubey
Published:
रीवा हाईवे पर एंबुलेंस के साथ स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल 128 किमी रफ्तार पर जान जोखिम में डालते हुए पुलिस को टैग कर दी चुनौती।
रीवा में रफ्तार का खौफनाक खेल, 128 KM स्पीड पर एंबुलेंस के साथ युवक का स्टंट

मध्यप्रदेश के रीवा से सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरान और नाराज दोनों कर रहा है। एक तरफ एंबुलेंस सायरन बजाते हुए किसी मरीज की जान बचाने के लिए दौड़ रही थी तो दूसरी तरफ एक युवक उसी एंबुलेंस के पास तेज रफ्तार बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहा था। वीडियो में साफ दिखता है कि युवक बार-बार एंबुलेंस के बेहद करीब जाकर बाइक पर खड़ा हो जाता है और हाथ छोड़कर संतुलन बनाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के लिए अब लोग दूसरों की जान को भी खतरे में डालने लगे हैं?

रीवा एंबुलेंस स्टंट वीडियो में आखिर दिखा क्या?

वायरल वीडियो में सचिन नाम का युवक हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए नजर आता है। वीडियो में बाइक का स्पीडोमीटर 128 किलोमीटर प्रति घंटा तक दिख रहा है। इसी दौरान वह मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस के पास पहुंचता है।

कभी वह बाइक पर खड़ा हो जाता है तो कभी दोनों हाथ छोड़ देता है। कई बार वह एंबुलेंस के बिल्कुल पास जाकर स्टंट करता दिखता है। इस दौरान अगर जरा भी संतुलन बिगड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एंबुलेंस का सायरन लगातार बज रहा था। यानी वाहन किसी इमरजेंसी में था। लेकिन स्टंटबाज ने इसकी परवाह नहीं की।

पुलिस को टैग कर दी खुली चुनौती

वीडियो की एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। युवक ने खुद अपनी स्टंट वाली रील सोशल मीडिया पर अपलोड की और पुलिस को टैग भी किया। रील के कैप्शन में उसने लिखा, “पुलिस, फील माई रील।” जानकारी के मुताबिक युवक पिछले कई दिनों से इसी तरह के स्टंट वीडियो अपलोड कर रहा है। कई वीडियो हाईवे, टनल और व्यस्त सड़कों पर बनाए गए हैं।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews