Hindi News

रीवा: अस्पताल में भर्ती मरीज के जैकेट से मिले दो गोलियों के खोके, जांच में जुटी पुलिस

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
रीवा में युवक के जेब से बंदूक की गोलियां बरामद होने के बाद परिजनों के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि गोलियां मरीज के जैकेट में कहां से आई।
रीवा: अस्पताल में भर्ती मरीज के जैकेट से मिले दो गोलियों के खोके, जांच में जुटी पुलिस

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला आए दिन मीडिया में किसी न किसी विषय को लेकर चर्चा में बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती जैसी घटनाएं लोगों के मन में डर का माहौल पैदा करती है। सड़कों पर चलते हुए लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते। इन सब से बचाव के लिए जगह-जगह लोग सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल करवाते हैं। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आते हैं। वहीं, पुलिस द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जाती है।

इसी बीच जिले से एक खबर सामने आई है, जब अस्पताल में भर्ती मरीज के जैकेट से दो गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। इसके बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने थाने में इसकी सूचना दी है।

परिजनों का दावा

दरअसल, मामला नई गढ़ी थाना क्षेत्र का है, जब मरीज शैलेंद्र सोनी को गोली लगने पर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जो कि मऊगंज का रहने वाला है। जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है। घायल और परिजनों ने दावा किया कि तीन नकाबपोश लुटेरों ने गोली मारकर उसे घायल किया। वहीं, युवक के जेब से बंदूक की गोलियां बरामद होने के बाद परिजनों के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि गोलियां मरीज के जैकेट में कहां से आई।

जांच में जुटी पुलिस

घायल युवक का इस मामले को लेकर कहना है कि वह पिता की ज्वेलरी शॉप से घर लौट रहा था। इस दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और फायरिंग कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews