
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि जिले में अवैध तरीके से रेत उत्खनन किया जा रहा है और इसे अन्य जिला समेत राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर एक दल का गठन किया गया। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तराई इलाके में माफिया बड़ी संख्या अपने कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
छापेमार कार्रवाई
पुलिस की छापेमार कार्रवाई के बार इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान मशीन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए दो मशीनों को भी नष्ट कर दिया गया। केवल इतना ही नहीं, घाट के किनारे रखी लगभग 10 ट्रक बालू को भी पानी में मिला दिया है। साथ ही, पूरे दिन स्टीमर मोटर बोट की मदद से दिनभर त्योंथर और जवा तक जलमार्ग से विभिन्न घाटों की सर्चिंग की गई।
घाटों का निरीक्षण
मामले को लेकर खनिज अधिकारी रत्नेश कुमार दीक्षित ने बताया कि, सबसे अधिक अवैध उत्खनन त्योंथर में चल रहा है। जिसमें टमस घाट, लवरपुरवा, गंगतीरा, कुठिला, पैरा, कोनिया कला, ददरी, केतुआ, वराह, चांदी, अकौरी, भुनगांव, झलवा, पथरौड़ा, नगमा, सितलहा, जवा, गाढ़ा आदि ग्रामों के नदी घाटों का निरीक्षण किया गया है।
पुलिस बल शामिल
इस दौरान टीम में त्योंथर एसडीओपी समरजीत सिंह परिहार, संभागीय उड़नदस्ता के बसंतराम, खनिज निरीक्षक वीर सिंह, होमगार्ड प्रभारी घनश्याम पाण्डेय, वीरेन्द्र तिवारी, अच्युतानंद तिवारी, जियालाल, इन्द्रपाल मांझी सहित थाने का पुलिस बल शामिल रहा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

