
Sagar News : पूरे देशभर में कल हनुमान जयंती की धूम देखने को मिली। सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जगह-जगह विशाल चल समारोह निकाले गए। लोग डीजे की धून पर थिरकते नजर आए। वहीं, शाम में बजरंगबली की भव्य आरती की गई। जिसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया था।
[dgv_vimeo_video id=”815549712″]
सजाई गई सुंदर झांकियां
इसी कड़ी में सागर जिले के सुरखी, मोकलपुर, देवरी, गौरझामर सहित कई नगरों में भी हनुमान जयंती बडे ही उत्साह से मनाई गई। इस दौरान श्री देव जानकी रमण मंदिर पुराना बाजार से चल समारोह का शुभारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस श्री देव जानकी रमण मंदिर पहुंचा। चल समारोह में घोड़े बग्गी पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की सुंदर झांकी सजाई गई थी जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
[dgv_vimeo_video id=”815549832″]
पुलिस रही चौकस
वहीं, मध्यप्रदेश खनिज विभाग के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने अपने गृह ग्राम मोकलपुर में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ हनुमान जयंती मनाई और समस्त ग्रामवासियों को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में अखाड़े देशी पारंपरिक भजन मंडली ढोल नगाड़े के साथ नजर आएं। इस दौरान पुलिस व्यव्सथा काफी चौकस रही ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो।
[dgv_vimeo_video id=”815549969″]
सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

