कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होते ही कमलेश साहू ने जमीनी स्तर पर शुरू किया जनसंपर्क

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होते ही कमलेश साहू ने जमीनी स्तर पर शुरू किया जनसंपर्क

सागर| विनोद जैन| मध्यप्रदेश में विधायकों और मंत्रियों के कांग्रेस छोडकर भाजपा में जाने के बाद हो रहे उप चुनाव को लेकर अब दोनों दलों में घमासान जारी है और अब संगठन भी जीत के लिये कोई कसर नहीं छोडना चाहते हैं और पदों पर मजबूत से भी मजबूत व्यक्तियों की नियुक्ति कर रहे हैं| सागर जिले की सुरखी विधानसभा में मंत्री गोविंद राजपूत के कांग्रेस से भाजपा में जाने से अब कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोडना चाहती इसीलिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सागर के कमलेश साहू को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी|

प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान संभालते ही कमलेश साहू ने जमीनी स्तर से दौरे शुरु कर दिये और गांव गांव घर घर जाकर यहां तक खेतों और जंगलों में रहने वाले लोगों के पास कभी मोटरसाइकिल तो कभी पैदल पहुंचकर लोगों से संपर्क कर लोगों की समस्यायें सुनी और बताया कि किस तरह आपकी वोट लेकर नेताओं ने सौदा करके कांग्रेस सरकार गिराकर एक बार फिर बीच में आप लोगों पर चुनाव का बोझ डाला कमलेश साहू ने जनता से अपील की, कि अब ऐंसें लोगों को हराकर इस क्षेत्र से बाहर करें और कांग्रेस का साथ देकर अपने अपमान का बदला लें |

जनता भी कमलेश साहू को अपने बीच अचानक खडा देखकर भावविभोर हो गई क्योंकि इस क्षेत्र में यह पहली बार हुआ कि प्रदेश स्तर का पदाधिकारी सीधे उनके पास घर और खेत पर पहुंचा हो|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews