आज सागर में संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

PM Modi Indonesia Visit

PM Modi Sagar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। वह सागर जिले में 100 करोड़ की लागत से नागर शैली में बनाए जाने वाले संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखेंगे और उसके अलावा अन्य कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 8 फरवरी को इस मंदिर को बनाए जाने की घोषणा की गई थी। ये जगह आस्था और शोध केंद्र के रूप में पहचानी जाएगी। इसकी आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ग्राम ढाना में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ऐसे होगा निर्माण

संत रविदास का यह मंदिर 11 एकड़ में बनाए जाने वाला है और इसकी दीवार पर दोहे उकेरे जाएंगे। मुख्य मंदिर में गर्भ गृह, अंतराल मंडप और अर्ध मंडप बनाया जाएगा। ये क्षेत्र 5500 वर्गफुट का होगा।

मंदिर में एक संग्रहालय का निर्माण होगा, जिसके सामने जल कुंड बनेगा। आने वाले पर्यटकों के लिए एक विशाल गलियारा भी बनाया जाएगा जिसमें दोहे उकेरे जाएंगे। मंदिर के आसपास 4 गैलरी का निर्माण होगा जिसमें संत रविदास के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

संत रविदास की समरसता यात्रा

संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के 5 जिलों से समरसता यात्रा निकाली गई थी। 55 गांव के भ्रमण के बाद यह सभी सागर पहुंच चुकी है। इस यात्रा के जरिए विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों की भावना और वहां की मिट्टी को एकत्रित किया गया है।

500 संत होंगे शामिल

अपने इस दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे दिल्ली से निकलकर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 बजे वो वर्तमान में 100 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। पीएम के इस कार्यक्रम में उज्जैन, जबलपुर, राजस्थान, हरिद्वार समेत देश के अलग अलग स्थानों से 500 संत शामिल होंगे।

इन योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचने वाले पीएम मोदी संत रविदास मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम का हिस्सा बनने के बाद सागर के ढाना पहुचेंगे, जहां वो विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें बीना कोटा रेल मार्ग दोहरीकरण के साथ पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना, मोरी कोरी विदिशा हनोटिया फोरलेन और हिनोतिया मेलुआ टू लेन सड़क का भूमिपूजन शामिल है। ये सभी निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से किए जाने वाले हैं। इस दौरान पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews