भोपाल। एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में कांग्रेस के भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने भोपाल के घर घर में अभियान चलाने की शुरूआत की। इसके तहत हर घर पर लिखा गया “नो एनआरसी नो सीएए नो एनपीआर” “संविधान बचाएंगे ,हम कागज नहीं दिखाएंगे” इस मुहिम का स्लोगन है। आरिफ ने इसकी शुरूआत दलित बस्ती बापू कॉलोनी राजधानी पेट्रोल पंप के पास से किया। इसी के साथ कालोनी और मोहल्लों में कमरा बैठक कर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। विधायक आरिफ मसूद पहले ही यह चेतावनी दे चुके हैं कि यदि कमलनाथ सरकार ने इसे लागू किया तो वह सरकार में रहने के अपने निर्णय पर विचार करेंगे ।उन्होंने साफ कहा था कि ऐसी स्थिति में सरकार में रहने का लाभ क्या ।हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी बयान आ चुका है कि वे जनगणना के इस अभियान में इस संशोधन को स्वीकार नहीं करेंगे कि एनपीआर यानी कि घर-घर की जानकारी दर्ज कराई जाए। अब ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश जब केंद्र की योजना का विरोध करेगा तो फिर संवैधानिक स्थिति क्या होगी यह देखने वाली बात होगी।
भोपाल में शुरू कांग्रेस विधायक का अभियान, नो एनआरसी सीएए एनपीआर
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






