बीजेपी विधायक की सरकार को हिदायत- “उपचुनाव से पहले सही करें हालात”

बीजेपी विधायक की सरकार को हिदायत- “उपचुनाव से पहले सही करें हालात”

सतना, डेस्क रिपोर्ट। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। बढ़ती हुई महंगाई को लेकर उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि इसका परिणाम आने वाले उपचुनावों में पड़ सकता है।

पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों के लिए बड़ी खबर, जानें कब आएगी 9वीं किस्त

अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मैहर (सतना जिले) से विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस बार महंगाई के मुद्दे पर आम जनता की पीड़ा बताई है। उनका कहना है कि सरकार को बढ़ती हुई महंगाई पर ध्यान देना बहुत जरूरी है क्योंकि डीजल और पेट्रोल के दामों में इस समय आग लगी हुई है और इसके चलते चाहे किसान हो या बेरोजगार नौजवान या फिर आम आदमी हर कोई परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग को अपनी लाइन और ट्रांसफार्मर, खंबे सहित बिजली प्रदाय की व्यवस्था को सुचारू करना चाहिए ताकि बार-बार बिजली की कटौती से लोग परेशान ना हो। दरअसल कुछ समय बाद मध्यप्रदेश में खंडवा का लोकसभा और तीन विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं जिनमें से एक रैगांव विंध्य क्षेत्र में ही आता है। पत्रकारों द्वारा इस बढ़ती महंगाई का उपचुनाव में असर पूछे जाने पर नारायण त्रिपाठी ने साफ कहा कि यदि स्थितियां ठीक नहीं हुई और महंगाई काबू में नहीं आई तो उपचुनाव में हालात पार्टी के अनुकूल नहीं होंगे और इसीलिए सरकार को त्वरित इस दिशा में काम करने की सख्त जरूरत है।

नारायण त्रिपाठी के यह सुर कोई नए नहीं है। वे लगातार जन समस्याओं को लेकर अपनी ही सरकार को समय-समय पर चेताते रहे हैं और विंध्य प्रदेश को लेकर तो उनका व्यापक अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी सप्ताह उन्होंने अपने भोपाल स्थित शासकीय आवास पर विंध्य प्रदेश को लेकर एक बड़ी बैठक का आयोजन किया था जिसमें आने वाले समय में इसकी रणनीति क्या होगी इस पर विचार किया गया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews