लम्बे अरसे बाद शुरू हुआ सिटी बसों का संचालन , यात्रियो में खुशी की लहर

लम्बे अरसे बाद शुरू हुआ सिटी बसों का संचालन , यात्रियो में खुशी की लहर

सतना। पुष्पराज सिंह बघेल।

स्मार्ट सिटी सतना में आखिर देर सबेर सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया।लम्बे समय से सिटी बसों के संचालन की माँग उठ रही थी जिसपर आज विराम लग गया।आज पहले दिन बस संचालन सतना कलेक्टर सतेंद्र सिंह की मुख्य अतिथि में संचालित हुई बस में सतना कलेक्टर सहित निगम आयुक्त व नगर निगम का स्टाफ के साथ एस डी एम तहसीलदार ने बस में सफर कर डेमो किया शहर में कुल आठ बसो का संचालन किया जाना था जिसपर आज से 4 बसे शहर की सड़को पर दौड़ेगी।पहले दिन इन बसों का संचालन पूरी तरह मुफ्त किया गया है ।जो रेल्वे स्टेशन से सर्किट हाउस,,बस स्टैंड,गहरा नाला कृपालपुर माधवगढ़ ,और बिरला हॉस्पिटल तक प्रतिदिन जाएगी। और उन पर किराया दर भी 5 रुपये से लेकर 15 रुपये तक रहेगा है।कम दर पर किराया को लेकर यात्रियो में खुसी की लहर है तो वही शहर में संचालित आटो चालको के चेहरों में मायूसी है।जिला प्रशासन की माने तो इससे शहर की सड़कों में बढ़ रहे आटो का दबाव भी कम होगा।निगमायुक्त की माने तो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के लिए ये बड़ी सौगात है आने वाले समय मे सिटी बसों में सीटों के आरक्षण पर भी विचार किया जाएगा 

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews