धर्मांतरण को लेकर विवाद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की से गर्भवती महिला आरक्षक हुई बेहोश

धर्मांतरण को लेकर विवाद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की से गर्भवती महिला आरक्षक हुई बेहोश

सतना,पुष्पराज सिंग बघेल। सतना के सिद्धार्थ नगर मोहल्ले में धर्मांतरण को लेकर रविवार शाम को जमकर हंगामा हो गया। सड़क पर प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले तो सड़क से हटने की अपील की लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ तो पुलिस को उन्हे जबरदस्ती उठानापड़ा। कार्यकर्ताओं ने शहर के एक चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाया था। इसे लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। शाम करीब 6:45 बजे सभी कार्यकर्ता कोलगवां थाने पहुंचे। यहां थाने के सामने बैठकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया। नहीं मानने पर हटाने की जोरदार कोशिश की। हालांकि इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओ के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई, और मौके पर मौजूद एक गर्भवती आरक्षक महिला भी बेहोश हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”640880019″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews