डॉक्टर की घोर लापरवाही, नसबंदी कराने आई महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर छोड़ा

डॉक्टर की घोर लापरवाही, नसबंदी कराने आई महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर छोड़ा

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। जिले में चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां नसबंदी कराने आई महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन तो लगा दिया गया लेकिन बीच ऑपरेशन में ही डॉक्टर साहब बेहोश महिलाओं को छोड़कर निकल लिये।

मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां पर 21 महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया और उन्हें नसबंदी कराने के लिए पूरी तरह तैयार करा लिया गया। लेकिन सतना जिला मुख्यालय से यहां पहुंचे डॉ एम एम पांडेय ने 10 महिलाओं का ऑपरेशन किया और बाकी को बेहोशी की हालत में छोड़कर वापस सतना जिला मुख्यालय लौट गए।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जहां एक तरफ परिवार नियोजन कराने पहुंची हितग्राहियों के परिजन गुहार लगाते रहे वहीं दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ अधिकारी ने भी डॉक्टर साहब को रोकने का प्रयास किया। लेकिन डॉक्टर साहब तो डॉक्टर साहब ठहरे, भला वो क्या किसी की सुनने वाले थे। जब इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से ही बात करने का प्रयास किया गया, जो बात करने के लिए तैयार नहीं थे। ये मामला सही मायने में घोर लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैये का एक बड़ा उदाहरण है। सरकार एक तरफ जहां परिवार नियोजन के लिये हरसंभव प्रयास कर रही है वही ऐसे चिकित्सक सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews