Satna News: सतना में बिजली का खंभा बना किसान की मौत का कारण, परिजनों का रो- रोकर हुआ बुरा हाल

Satna News: सतना में बिजली का खंभा बना किसान की मौत का कारण, परिजनों का रो- रोकर हुआ बुरा हाल

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जुगाड़ का खंभा किसान की मौत का कारण बना गया। जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। दरअसल, हादसा तब हुआ जब मृतक पुष्पेंद्र अपने खेत मे बिजली के तार पहुंचाने के लिए जुगाड़ का खंभा खड़ा करने की कोशिश कर रहा था, तभी ये हादसा हो गया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

न्यू देवराजनगर का मामला

दरअसल, सतना जिले में न्यू देवराजनगर का है। जहां किसान के ऊपर बिजली का खंभा गिर जाने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, खेती से मुनाफा बढ़ाने की कोशिश में पुष्पेंद्र ने अपने खेत मे बोरिंग करवाई थी लेकिन बिजली के तार वहां तक नही पहुंचे थे। जिसके बाद उसने बिजली कंपनी में संपर्क किया लेकिन वहां से कोई फायदा नहीं हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस

किसान खंभे को लेकर रविवार की शाम अपने खेत जा पहुंचा और मजदूरों, ट्रैक्टर की मदद से उसे खड़ा करवाने लगा। इसी दौरान खंभा उसके ऊपर आ गिरा। जिसके बाद आनन- फानन में वहां मौजूद मजदूरों ने खंभे को हटाया लेकिन तब तक पुष्पेंद्र की गर्दन कट चुकी थी और उसकी सांसें भी थम चुकी थीं। जिसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया। इधर, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews