
Satna News : सतना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला अपने ससुरालवालों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि यह मामला 4 जून का है जब शालिनी शुक्ला का शव उसके रुम कें अंदर पाया गया। जिससे इलाके में मातम का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और पाया कि दहेज की मांग से परेशान होकर बहु ने सुसाइड जैसा कदम उठाया।
जानें पूरा मामला
दरअसल, मामला रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम बठिया का है। जब महिला के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि वो लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया करते थे। वहीं, जांच के दौरान पता चला कि पति विपेंद्र ही नहीं बल्कि ससुर त्रिवेणी प्रसाद, सास ज्ञानवती, देवर अजय, संजय तथा देवरानी संध्या और आरती भी शालिनी को परेशान किया करते थे। उससे कहा जाता था कि मायके से बाइक और 50 हजार रुपए नगद मंगवाए। जिसे पूरा कराने के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ना दी जाती थी।
पुछताछ जारी
फिलहाल, इस मामले में परिवार के 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 B व 498 A के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं, सभी से पुछताछ की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

