Hindi News

सतना में किराना दुकान पर विवाद के बाद गोलीबारी, चार लोग घायल

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब किराना दुकान पर विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोशित आरोपियों ने गोली चला दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं।
सतना में किराना दुकान पर विवाद के बाद गोलीबारी, चार लोग घायल

Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला हमेशा से ही मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी डकैती के मामले सामने आते हैं, तो कभी दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। लोग चंद घंटे के लिए भी अपने घर पर ताला लगा कर बाहर जाना सेफ नहीं समझते, जो कि पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बनती जा रही है। जिसपर अंकुश लगाने के लिए लगातार धड़-पकड़ अभियानें भी चलाई जाती है। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब किराना दुकान पर विवाद हो गया। जिसके बाद आक्रोशित आरोपियों ने गोली चला दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं।

जैतवारा का मामला

दरअसल, घटना जैतवारा थाना क्षेत्र के चंदई गांव का है। जब रात करीब 12:30 बजे पिंटू पयासी, भोलू पयासी और सोनू पयासी माही किराना स्टोर पर पहुंचे, जहां उन्होंने दुकान खोलने की बात की। दुकानदार द्वारा इस बात से मना करने पर तीनों नाराज हो गए और पहले उन्होंने शटर पीटी, फिर लाठियां बरसाए। इसके बाद दुकान मालिक की पत्नी उर्मिला कुशवाहा ने बगल का दरवाजा खोला, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुस गए।

इलाज जारी

शोर-गुल सुनकर उर्मिला के पति राम भइया कुशवाहा, बेटा और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। विवाद बढ़ने के साथ ही आरोपियों ने फोन करके चार अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी और डंडे से परिवार पर हमला कर दिया। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने कट्टे से फायरिंग भी की, जिससे 17 वर्षीय सत्येंद्र कुशवाहा घायल हो गया। जिसके पैर में गोली लगी। वहीं, राम भइया कुशवाहा, सागर कुशवाहा, शिव बालक कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

टीआई ने दी ये जानकारी

पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुखबिर तंत्रों को एक्टिव कर दिया गया है। साथ ही पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द से जल्द छापेमार कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !