
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो बाइकों में हुई भिंडत
जिसके बाद पुलिस ने शवों का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि दो बाइक की आपसी भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हो गई कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि घटना सतना चित्रकूट मार्ग पर हुआ। दोनों की पहचान मझगवां भट्टा के निवासी के तौर पर की गई है।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

