Satna News: दबंगों का कारनामा- व्यापारी को डंडे से पीटा, थूक चटवाकर मंगवाई माफी

satna

सतना डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बदहाल कानून व्यवस्था का एक और नमूना सामने आया है। सतना जिले (Satna District) में एक व्यापारी को दिनदहाड़े अगवा करके न केवल उसकी जमकर पिटाई की गई बल्कि उसके जूते सिर पर रखवा कर उससे थूक चटवाया गया गया। मारपीट और थूक चाटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में अचानक बदला मौसम, अगले 24 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

घटना मंगलवार की है। सतना के नागौद कस्बे के गढ़ी चौराहे से व्यापारी संतोष पांडे को, जो उरदान, नागौद का रहने वाला है, चार दबंग उठाकर ले गए और उसे बल्लाधार पुल के पास ले जाकर जमकर लात, घूसो, जूतो और डंडों से मारा। संतोष का कसूर बस इतना था कि वह खेरमाई रोड स्थित अनुज ट्रेडर्स की दुकान से माल खरीदने को तैयार नहीं था और उसका कुछ उधार भी अनुज ट्रेडर्स पर था।

अनुज ट्रेडर्स की उधारी वसूलने का ठेका आरोपियों ने ले रखा था। आरोपी शशांक सिंह बघेल और उसके साथी विनय सिंह समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस (Satna Police) ने मामला भी दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जब इस मामले की शिकायत संतोष पांडे ने नागौद थाने में की तो आरोपियों ने उसे फिर धमकाना शुरू कर दिया। बचे हुए दो आरोपियों पर एसपी धर्मवीर सिंह ने 10 हजार रू का इनाम घोषित किया है।

यह भी पढ़े.. Electricity: MP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, 16 जिलों को मिलेगा लाभ

संतोष पांडे बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करता है और अनुज ट्रेडर्स से माल लेने के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा था। आरोपियों के हौसलों का अंदाज़ इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने न केवल व्यापारी के साथ मारपीट की बल्कि उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया और उसे धमकी दी कि अगर कहीं भी शिकायत की तो उसे छोड़ेंगे नहीं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews