Satna News: मैहर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान

Satna News: मैहर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान

Satna News : सतना के मैहर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, वहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। जिसके बाद रेलवे परिसर में हड़कंप मच गया। तभी RPF के जवान ने अपनी जान पर खेलकर उसकी जान बचाई। इस घटना में यात्री को मामूली चोट आई। हालांकि, उसकी जान बच गई।

RPF जवान ने दिखाई फुर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, मैहर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर दानापुर- पुणे एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने के दौरान बुद्धिनाथ दुबे का पैर फिसल गया, जिससे वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा फंसा। तब तक आरपीएफ के जवान भागूराम ने देख लिया और उसकी जान बचा ली। भागूराम ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री को पकड़ कर बाहर खींच लिया।

[dgv_vimeo_video id=”782417541″]

मिर्जापुर से पुणे की कर रहा था यात्रा

बता दें यात्री बुद्धिनाथ दुबे यूपी के भदोही जिले का रहने वाला है जोकि 12150 दानापुर- पुणे एक्सप्रेस से मिर्जापुर से पुणे की यात्रा कर रहा था। वहीं, रेलवे के CPRO ने बताया कि रेल यात्री मैहर स्टेशन पर पानी लेने उतरा था, इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। तभी वह ट्रेन की तरफ दौड़ा और चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में जा घुसा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews